Sort (सॉर्ट) :- Data → Sort
Sort (सॉर्ट) LibreOffice Calc का एक महत्वपूर्ण Data Analysis Tool है, जिसका उपयोग डेटा को किसी निश्चित क्रम (Order) में व्यवस्थित (Arrange) करने के लिए किया जाता है।
जब किसी Worksheet में बहुत अधिक डेटा होता है, तब उसे पढ़ना और आवश्यक जानकारी ढूँढना कठिन हो जाता है। ऐसी स्थिति में Sort का उपयोग करके डेटा को आरोही क्रम (Ascending Order) या अवरोही क्रम (Descending Order) में व्यवस्थित किया जा सकता है।
Sort करने से डेटा की वास्तविक जानकारी (Values) नहीं बदलती, केवल उनका क्रम (Order) बदलता है।
उदाहरण के लिए, यदि किसी विद्यालय में छात्रों के अंक दर्ज हैं, तो Sort की सहायता से उन्हें सबसे कम अंक से सबसे अधिक अंक या सबसे अधिक अंक से सबसे कम अंक के क्रम में व्यवस्थित किया जा सकता है।
English
Sort is an important Data Analysis Tool in LibreOffice Calc used to arrange data in a specific order.
When a worksheet contains a large amount of data, it becomes difficult to read and locate information. Sorting organizes the data in Ascending or Descending order, making it easier to understand and analyze.
Sorting changes only the order of records, not the actual data.
For example, a school's student marks can be arranged from lowest to highest or highest to lowest using Sort.
Sort के प्रकार (Types of Sort) :-
LibreOffice Calc में मुख्य रूप से दो प्रकार की Sorting होती है।
1. Ascending Sort (आरोही क्रम) -
इसमें डेटा छोटे से बड़े या A से Z के क्रम में व्यवस्थित होता है।
2. Descending Sort (अवरोही क्रम) -
इसमें डेटा बड़े से छोटे या Z से A के क्रम में व्यवस्थित होता है।
