CPU (Central Processing Unit):-
CPU (Central Processing Unit) कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। इसे कंप्यूटर का Brain (मस्तिष्क) कहा जाता है क्योंकि यह सभी निर्देशों (Instructions) को प्राप्त करता है, समझता है और उन्हें निष्पादित (Execute) करता है।
जब हम कोई Application खोलते हैं, गणना करते हैं, गेम खेलते हैं या कोई फ़ाइल सेव करते हैं, तो इन सभी कार्यों को CPU नियंत्रित करता है।

CPU के मुख्य कार्य 1. Arithmetic Operations (गणितीय कार्य)
CPU जोड़, घटाव, गुणा और भाग जैसी गणनाएँ करता है।
Example:
25 + 15 = 40
जब Calculator में 25 + 15 दबाते हैं, तो CPU का ALU यह गणना करता है।
2. Logical Operations (तार्किक कार्य)
CPU दो मानों की तुलना करता है और निर्णय लेता है।
Example:
50 > 20
CPU परिणाम देगा:
TRUE
3. Instruction Execution (निर्देशों का निष्पादन)
CPU प्रोग्राम द्वारा दिए गए निर्देशों को चलाता है।
Example:
Open MS Word
जब आप MS Word पर क्लिक करते हैं, CPU उसके निर्देशों को Execute करता है।
4. Control Operations (नियंत्रण कार्य)
CPU कंप्यूटर के सभी भागों को नियंत्रित करता है।
Example:
5. Data Processing (डेटा प्रोसेसिंग)
CPU Input डेटा को उपयोगी जानकारी में बदलता है।
Example:
Marks = 80, 70, 90
CPU Average निकालता है:
(80 + 70 + 90) / 3 = 80
6. Data Transfer (डेटा स्थानांतरण)
CPU विभिन्न इकाइयों के बीच डेटा का आदान-प्रदान करता है।
Example:
HDD → RAM → CPU → RAM → Monitor
Main Parts of CPU (Central Processing Unit)
CPU के 3 मुख्य भाग (Main Parts) होते हैं:
1. ALU (Arithmetic Logic Unit)
ALU सभी गणितीय (Arithmetic) और तार्किक (Logical) कार्य करता है।
कार्य:
Example:
20 + 30 = 50
यह गणना ALU करता है।
2. CU (Control Unit)
CU पूरे कंप्यूटर के कार्यों को नियंत्रित और समन्वित (Control & Coordinate) करती है।
कार्य:
Example:
जब आप MS Word खोलते हैं, CU RAM से डेटा मंगवाती है और CPU को कार्य करने के निर्देश देती है।
3. MU(Memory unit)-Registers
Memory Unit (MU) CPU का वह भाग है जो डेटा, निर्देश (Instructions) और प्रोसेसिंग के दौरान प्राप्त परिणामों को अस्थायी रूप से संग्रहीत (Store) करता है।
Registers CPU के अंदर स्थित सबसे तेज (Fastest) मेमोरी होते हैं।
कार्य:
Example:
10 + 20
गणना से पहले 10 और 20 Registers में रखे जाते हैं।