Important Notice:

Types of Websites

Types of Websites

2 views 2 min read

Types of Websites (वेबसाइट के मुख्य प्रकार):-

वेबसाइटों को उनकी कार्यप्रणाली (Working), जानकारी प्रदर्शित करने के तरीके (Content Display) तथा उपयोगकर्ता के साथ सहभागिता (User Interaction) के आधार पर मुख्य रूप से दो प्रकार में विभाजित किया जाता है।

Websites are mainly classified into two main types based on their working, content display, and user interaction.

  1. Static Website (स्टैटिक वेबसाइट)
  2. Dynamic Website (डायनेमिक वेबसाइट)

1. Static Website (स्टैटिक वेबसाइट):- हिंदी

Static Website (स्टैटिक वेबसाइट) वह वेबसाइट होती है जिसकी जानकारी (Content) सभी उपयोगकर्ताओं के लिए एक समान रहती है। जब भी कोई उपयोगकर्ता वेबसाइट खोलता है, उसे वही जानकारी दिखाई देती है। यदि वेबसाइट में कोई परिवर्तन (Update) करना हो, तो HTML, CSS या अन्य फाइलों को मैन्युअली (Manually) संशोधित करना पड़ता है।

इस प्रकार की वेबसाइट में सामान्यतः Database का उपयोग नहीं किया जाता, इसलिए यह तेज़ी से खुलती है और बनाना भी आसान होता है।

In english

A Static Website displays the same content for every visitor. The website owner must manually edit HTML, CSS, or other files to update the content.

Static websites usually do not use a Database, making them faster and easier to develop.

मुख्य विशेषताएँ

  • जानकारी (Content) स्थिर (Fixed) रहती है। (Fixed content)
  • सभी उपयोगकर्ताओं को समान जानकारी दिखाई देती है। (Same information for every visitor)
  • Database की आवश्यकता नहीं होती। (No database required)
  • HTML, CSS और JavaScript से बनाई जाती है। (Built using HTML, CSS, and JavaScript)
  • Loading Speed तेज होती है। (Fast loading speed)
  • छोटे प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त। (Suitable for small websites)

Examples:-

Portfolio Website , Resume Website , Company Profile Website, School Information Website

2. Dynamic Website (डायनेमिक वेबसाइट) हिंदी

Dynamic Website (डायनेमिक वेबसाइट) वह वेबसाइट होती है जिसकी जानकारी उपयोगकर्ता (User), समय (Time) या Database के अनुसार बदलती रहती है। इसमें उपयोगकर्ता Login कर सकता है, जानकारी जोड़ सकता है, खरीदारी कर सकता है तथा विभिन्न सेवाओं का उपयोग कर सकता है।

इस प्रकार की वेबसाइट Database और Server-Side Programming का उपयोग करती है।

In English:-

A Dynamic Website displays content that changes according to the user, time, or database. It allows users to log in, interact, shop online, and access personalized information.

Dynamic websites use a Database and Server-Side Programming Languages.

मुख्य विशेषताएँ

  • जानकारी बदलती रहती है। (Dynamic content)
  • Database का उपयोग होता है। (Uses a database)
  • Login और Registration की सुविधा होती है। (Login and registration support)
  • User Interaction अधिक होती है। (High user interaction)
  • Content को आसानी से Update किया जा सकता है। (Easy content updates)
  • बड़े प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त। (Suitable for large websites)

Examples

Facebook ,YouTube, Amazon ,Online Banking Website, Online Shopping Website

Related Notes